बुजुर्ग का अपहरण, 5 लाख की मांगी फिरौती

पुलिस ने मामला दर्ज किया

बुजुर्ग का अपहरण, 5 लाख की मांगी फिरौती
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में जेल सर्किल में एक बुजुर्ग मजदूर का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में जेल सर्किल में एक बुजुर्ग मजदूर का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार चिकानी में किराये पर रहने वाले बुजुर्ग गंगाराम के पुत्र सुमित सैनी ने बताया कि रोज की तरह पिता गंगाराम सुबह मजदूरी के लिये अलवर शहर के जेल चौराहा पहुंचे। सुबह आठ बजे घर से गये, तभी उन्होंने फोन पर दो व्यक्तियों के साथ महाराष्ट्र मजदूरी के लिए जाने की बात कही। उसके बाद सुबह नौ बजे के बाद पिता का फोन आया जिसमें उन्होंने दोनों व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात कही। 

सुमित सैनी ने बताया कि जब उनसे पूछा कि रुपये कहां लेकर आने हैं तो उन्होंने कहा कि यह हम नहीं बतायेंगे और उन्होंने कहा कि वह जहां भी हैं, वहीं रुक जायें लेकिन अपहर्ता ने यह कहा कि वह यहां नहीं रुक सकते। दोबारा जब उक्त नंबरों पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केपीएससी भर्ती मामले में ईडी ने जारी किया
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार...
हाईवे पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर वार, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे हाईटेक हथियार
कांग्रेसजनों ने बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि की अर्पित, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
राम रहीम को मिली पैरोल: 8 साल में 17 बार आए जेल से बाहर, जानें कब लौटेंगे जेल ?
पीएचईडी : चार साल पुराने एईएन के हस्ताक्षर से जारी हो रहे पानी के बिल, जयपुर में जलदाय विभाग की बिलिंग व्यवस्था कटघरे में
Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी