बाहर खेलने की जिद से आग बबूला मां ने बेटे-बेटी और खुद को कैंची से मार डाला, जानें पूरा मामला
घर पर नहीं थे परिवार के अन्य सदस्य
खेड़ली। अलवर जिले के दांतिया गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की कैंची मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद पर कैंची से वार कर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही महिला की छोटी बहन ने भी दीवार से सिर मारकर अपने आप को घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों को खेड़ली के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊषा पत्नी अमित शर्मा ने बेटी लाड़ो (4) को घर के बाहर खेलने जाने से मना किया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह बेटी और बेटे मुकुल (5) को कमरे में ले गई और दरवाजा बंद कर लिया। कमरे से बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गेट को धक्का देकर खोला तो अंदर ऊषा और दोनों बच्चे लहूलुहान मिले। इधर बड़ी बहन और दोनों मासूम बच्चों की हालत देखकर छोटी बहन मनीषा बदहवास हो गई और वह रोते हुए दीवार और जमीन पर सिर पटकने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल चारों को खेड़ली के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान ऊषा और उसकी 3 वर्षीय बेटी रितिका ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मनीषा को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। कठूमर सीओ जोगिंदर सिंह राजावत ने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
घर पर नहीं थे परिवार के अन्य सदस्य :
बताया जा रहा है कि ऊषा का पति अमित गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि मनीषा का पति अंकित जयपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर मौजूद नहीं थे।

Comment List