दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 9 माह की बेटी को गला घोंट मार डाला, बच्ची के दादा ने कराई एफआईआर 

मामले की जांच जारी 

दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 9 माह की बेटी को गला घोंट मार डाला, बच्ची के दादा ने कराई एफआईआर 
किशनगढ़ बास के मूसाखेड़ा गांव में 9 माह की बच्ची अक्सा की उसकी मां रूनीजा द्वारा गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। दादा ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। महिला पर पहले भी जहर देने और आग लगाने के आरोप हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है।

किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने 9 माह की दूधमुंही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम बच्ची अक्सा के दादा आजाद खान ने पुलिस रिपोर्ट में पुत्रवधु पर पोती की हत्या का आरोप लगाया है। आजाद खान ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9.30 बजे कमरे की ओर बढ़े तो देखा रूनीजा बच्ची का गला दबा रही थी। वह तुरंत कमरे में घुसे, बच्ची को उठाकर उसकी छाती दबाई और सांस देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के पिता कैफ मोहम्मद, जो किशनगढ़ बास में हलवाई की दुकान पर काम करते हैं, को सूचना मिलने पर वह रात 10 बजे घर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर 2025 को रूनीजा ने भैंसों के चारे में जहर मिला दिया, जिससे भैंस की मौत हो गई थी। इसके अलावा महिला पर घर में आग लगाने का भी आरोप है। रूनीजा मूल रूप से गांव बाघौर की रहने वाली है और उसकी शादी वर्ष 2022 में मूसाखेड़ा में हुई थी। बच्ची का जन्म 9 माह पहले हुआ था। रविवार को किशनगढ़ बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

इनका कहना है :

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
राजस्थान की महत्वाकांक्षी एचपीसीएल रिफाइनरी में इसी महीने डीजल उत्पादन शुरू होने जा रहा है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना