चेक अनादरण मामले में विधायक सोलंकी को एक वर्ष का कारावास

चेक अनादरण मामले में विधायक सोलंकी को एक वर्ष का कारावास
कोटपूतली बहरोड़ जिले की एक अदालत ने चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को चेक अनादरण मामले में एक साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

अलवर। कोटपूतली बहरोड़ जिले की एक अदालत ने चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को चेक अनादरण मामले में एक साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। एडवोकेट भूपेंद्रसिंह ने बताया कि मुंडावर के भूलवाना निवासी सेवानिवृत्त पीटीआई मोहर सिंह यादव ने प्लॉट खरीदने के लिए वर्ष 2015 में 35 लाख रुपए दिए थे। सोलंकी ने मोहर सिंह को कहा था कि वह उसे बानसूर में सस्ती दर पर अच्छी लोकेशन में प्लॉट दिला देंगे। इसके लिए उन्होंने  उन्हें कई जमीन दिखाई। दोनों के बीच एक प्लॉट को लेकर सौदा तय हो गया। 

8 साल पुराना मामला : मामला 8 साल पुराना है। उस वक्त सोलंकी कोटपूतली बहरोड़ जिले के बानसूर में प्रापर्टी का काम करते थे। इस दौरान प्लॉट दिलाने के नाम पर शिक्षा विभाग से रिटायर्ड पीटीआई से 35 लाख रुपए नगद लिए थे। बाद में प्लॉट नहीं दिला पाने कारण उन्होंने 35 लाख का चेक दे दिया। यह चेक बाउंस होने पर परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था। परिवादी मोहर सिंह यादव ने न्यायालय की शरण ली और 28 नवंबर 2023 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नंबर तीन निखिल सिंह ने आरोपी वेद प्रकाश सोलंकी चाकसू विधायक को 55 लाख रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है और 1 साल की साधारण कारावास सुनाई है जिसमें 54 लाख रुपए परिवादी को दिए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी...
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना