तुम मुझे देखकर कुर्सी से नहीं उठे, तबादला करा दूंगा

इमरजेंसी में जिला प्रमुख ने डॉक्टर पर जताई धौंस

तुम मुझे देखकर कुर्सी से नहीं उठे, तबादला करा दूंगा
मामले में जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मैने किसी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैं किसी मरीज का पता करने गया था मैंने तो इतना कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते चिकित्सक को खड़े तो होना चाहिए।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, अलवर। अलवर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार रात वह सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और एक सरकारी चिकित्सक के खड़े नहीं होने पर उन्हें खरी-खोटी ही नहीं सुनाई बल्कि अभद्र व्यवहार किया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख शनिवार रात चिकित्सालय की इमरजेंसी में डयूटी पर मौजूद डॉ. गगन दीप सिंह के पास आए और बोले कि अभी एक मरीज सीने के दर्द वाला आया है, वह कहां हैं? इस पर चिकित्सक ने कहा कि मुझे नहीं मालुम, ऐसा कोई मरीज नहीं आया है।
 इसी समय जिला प्रमुख ने नहीं पहचानने और खड़े नहीं होने पर चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले की सूचना चिकित्सक ने पीएमओ को की। इस पर जिला प्रमुख ने कहा कि तुम मुझे देखकर भी कुर्सी से नहीं उठ रहे हो, आपको तबादला करवा दूंगा। मामले में चिकित्सक ने कहा कि मैं जिला प्रमुख को पहचानता नहीं हूं और यह कहीं प्रोटोकॉल में नहीं है कि मैं मरीज देखते समय उन्हें देखकर खड़ा हो जाऊ, मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया और गाली गलौज की।

जिला प्रमुख का कहना है
मामले में जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर ने कहा कि मैने किसी चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। मैं किसी मरीज का पता करने गया था मैंने तो इतना कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते चिकित्सक को खड़े तो होना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि