अलवर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया
मृतक के भाई ओमवीर बैंसला ने बताया कि प्रीतम हैवेल्स कंपनी में अपनी रात की ड्यूटी कर शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। गेट नंबर 4 की तरफ से अवैध खनन (बजरी) से भरे हुए ट्रैक्टर ने गलत साइड से आते उसे टक्कर मार दी।
अलवर। राजस्थान में अलवर के उधोग नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मणगढ़ के ठुमरेला गांव निवासी प्रीतम गुर्जर (28) के रूप में हुई है।
मृतक के भाई ओमवीर बैंसला ने बताया कि प्रीतम हैवेल्स कंपनी में अपनी रात की ड्यूटी कर शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। गेट नंबर 4 की तरफ से अवैध खनन (बजरी) से भरे हुए ट्रैक्टर ने गलत साइड से आते उसे टक्कर मार दी। प्रीतम बाइक पर था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर प्रीतम को बाइक सहित घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक लेकर गया है। बाद में लोगों ने ट्रैक्टर को रुकवाया। लेकिन ड्राइवर मौका देख फरार हो गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Aug 2026 19:01:15
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...

Comment List