हाईवे पर अवैध कट बने दुर्घटना का कारण, विभागीय अधिकारी अनजान

नेशनल हाईवे 27 का मामला

हाईवे पर अवैध कट बने दुर्घटना का कारण, विभागीय अधिकारी अनजान
मुडीयर टोल प्लाजा पर बने सुविधा घरों की साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

राजपुर। कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 के इन दिनों हाल बेहाल बने हुए हैं क्योंकि इस मार्ग पर डिवाइडर के बीच में लगाए गए पौधे सर्दी के मौसम में ही सूख रहे हैं और रेलिंग, संकेत बोर्ड सड़क मार्ग की कई स्थानों पर साइड की मिट्टी का कटाव होने से एवं कई स्थानों पर अवैध तरीके से डिवाइडर के बीचों बीच कट लगाकर रास्ते बना लिए गए हैं। जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं। इसको लेकर नेशनल हाईवे विभाग के कार्यकारी एजेंसी ठेकेदार मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और नजरअंदाज करते दिख रहे हैं। नेशनल हाईवे 27 पर कई खामियां बनी हुई है इनको लेकर नेशनल हाईवे अधिकारी गंभीर नहीं है और नेशनल हाईवे 27 टोल प्लाजा मुड़ियर पर टोल मैनेजर की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। टोल प्लाजा पर लगा फास्ट ट्रैक मशीनरी कंडम है। कई वाहन चालकों के वाहनों में फास्ट ट्रैक लगे होने के बावजूद एवं पास होने के बावजूद टोल प्लाजा की मशीन है। वाहनों के फास्ट्रेक को ब्लैक लिस्ट बताते हैं। ऐसे में वाहनों को टोल प्लाजा पर 5 से 7 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है। वाहन चालक राजू शाक्यवाल ने बताया कि हमारी गाड़ियों में फास्ट ट्रैक लगे हैं और पास भी बने हुए हैं। उसके बावजूद भी टोल प्लाजा के सिस्टम में फास्ट ट्रैक ब्लैक लिस्ट बताया जाता है। इस मामले की शिकायत के लिए टोल प्लाजा मैनेजर मनजीत के पास पहुंचते हैं और शिकायत करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगते हैं तो वह भी उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में टोल प्लाजा पर लापरवाहियों का जखीरा बना हुआ है।

सफाई व्यवस्था भी हो रही चौपट
मुडीयर टोल प्लाजा पर बने सुविधा घरों की साफ-सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पीने के पानी की ठीक व्यवस्था नहीं है और टोल प्लाजा अक्सर रात्रि को अंधेरा पसरा रहता है। टोल प्लाजा पर लगी लाइट है जाली नहीं जाती हैं। ऐसे में कई फैमिली गाड़ियां टोल प्लाजा पर रूकती है तो अंधेरा पसरा रहने के कारण फैमिली गाड़ियों को कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। मुंडियर टोल प्लाजा के आसपास जंगली क्षेत्र होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। मुड़ियर टोल प्लाजा पर लाइट जलाने की लोगों ने मांग की है ताकि फैमिली गाड़ियों को टोल प्लाजा पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
 
संकेत बोर्ड भी गायब, दुर्घटना का अंदेशा
नेशनल हाईवे 27 पर डिवाइडर के बीच लाखों रुपए की लागत से लगाए गए पौधे सर्दी के मौसम में ही सूखने लगे हैं तो कई जगहों में पौधे गायब हो गए हैं। ऐसे में गर्मी के हालात कैसे होंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है तो कई स्थानों पर सड़क मार्ग पर अवैध कट बना रखे हैं जो दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। वहीं हाईवे पर लगे संकेतक बोर्ड भी गायब है। जिससे हाईवे से जुडे कई रास्तों का पता नहीं लग पाता और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।  दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रेलिंग टूटी हुई पड़ी है इनकी भी मरम्मत नहीं कराई गई है।  उसके बावजूद भी नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और नजरअंदाज कर रहे हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नेशनल हाईवे 27 पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे भी आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। लोगों ने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग की है।

इनका कहना है
हाईवे पर लगे पौधे सूख रहे है। कई जगह कट बने हुए है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। 
- अरविंद भार्गव, कस्बावासी। 

हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो जाता है। 
- धर्मेंद्र, वाहन चालक। 

कोटा शिवपुरी नेशनल हाईवे 27 मूंडियर टोल प्लाजा और इस मार्ग पर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। पेड़ पौधे सूख रहे हैं इस मामले को लेकर दो एक दिन में दौरा किया जाएगा और हालातों का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो ऐसी सुविधा मुहैया कराने के लिए पाबंद किया जाएगा।
- उमाकांत मीणा, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन