असर खबर का- अतिक्रमियों के खिलाफ प्रशासन का चला पीला पंजा, 50 बीघा वन भूमि हुई मुक्त

वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण

असर खबर का- अतिक्रमियों के खिलाफ प्रशासन का चला पीला पंजा, 50 बीघा वन भूमि हुई मुक्त
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने उठाया प्रभावी कदम ।

भंवरगढ़। क्षेत्र में हो रहे लगातार अतिक्रमण को लेकर दैनिक नवज्योति में 13 अक्टूबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसका  बड़ा असर देखने को मिला। उपवन संरक्षक, बारां, सुनील कुमार गौड के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी नाहरगढ़, हरिराम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गुरुवार को जलवाड़ा नाका, ढिकोनिया रोड, ऊंट तलाई के समीप बिलासगढ़ और हांका गांव के पास कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। इस दौरान विभाग ने दो खउइ मशीनों की मदद से ट्रेंच खोदकर लगभग 50 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाया है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम के साथ वनकर्मी, गार्ड और स्थानीय स्टाफ भी मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि वन भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया