लापरवाही: सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन परेशान

समस्या को लेकर जिम्मेदार मौन

लापरवाही: सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन परेशान
पॉलिथीन और कचरा भरने से नालियां हो रही जाम।

अटरू। नगरपालिका क्षेत्र अटरू में लंबे समय से मेन रोड़ की नालियों की साफ सफाई नहीं होने से नालियों में गन्दगी व पॉलिथिन से भरी हुई है। अब तो नालियों का पानी मेन रोड पर आ रहा है और नालियों भी बन्द हो गई है यही भी मालूम नहीं है कि यहां पहले नालियां भी थी या नहीं पर नगरपालिका प्रशासन का इस समस्या की ओर कोई ध्यान ही नहीं है।  जो मेन बाजार की नालियों से जुड़ी गली मौहल्लों की नालियां बड़े नाले में आकर मिलती है। जब बड़े नाले की ही सफाई समय पर नहीं हो पाए तो जो छोटी छोटी नालियों में पानी का निकास बन्द हो जाता है। जिससे उन नालियों का पानी गलियों में ही भरा रहता है। इनकी सफाई को हुए करीब साल भर हो गया है। इसके कारण आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी अमित, हेमन्त, चंद्रप्रकाश, वीरेन्द्र ने बताया कि आए दिन गंदगी और कचरे से नालियां जाम हो जाती है। जिससे नालियों की गदंगी रोड पर आ जाती है। जिससे वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

समस्या से जिम्मेदारों को करा चुके है अवगत
अटरू क्षेत्र के नगरवासी कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों और जिम्मेदारों को अवगत करा चुके है लेकिन अभी भी इस समस्या की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। नगरपालिका प्रशासन को जल्दी ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि नगरवासियों को राहत मिल सकें।

कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे नगरवासी
वहीं नगरवासियों ने बताया कि नालियों में जमा गंदगी और कीचड़ रोड पर आ जाता है। जिससे रास्ते में फिसलन हो जाती है। कई बार वहां से निकलते समय बच्चें, बुजुर्ग, महिलाएं सहित नगरवासी कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो जाते है। 

नगरपालिका क्षेत्र में मेंन रोड के दोनों तरफ से निकलने वाली नालियों बहुत समय से दुर्दशा का शिकार हो रही हैं। नालियों में गंदगी व पॉलिथिन से नालियां जाम हो रही है।  
- राजेन्द्र प्रजापति, नगरवासी। 
     
नालों की सफाई बहुत समय से नहीं हुई है। जिसके कारण नाले में बहुत कचरा जमा हो गया है। उसमें से पानी नहीं निकल रहा है। जिसके कारण पानी रोड़ पर आने लगा है। 
- नन्दलाल सुमन,  नगरवासी। 

Read More शादी समारोह में आए 4 रिश्तेदारों की पार्वती नदी में डूबने से मौत

नालियों में भरा कीचड़ और गंदगी रोड पर आ जाने से यहां से निकलते समय बच्चें और बुजर्ग गिरकर चोटिल हो जाते है। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाए। 
- सुनीता, नगरवासी। 

Read More जल जीवन मिशन में 30 लाख की पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इनका कहना है 
पांच दिन बाद नालियों की सफाई के टेंडर निकलवाकर बरसात के पहले नालियों की साफ-सफाई करवा दी जाएगी।
- सुरेश रेगर, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अटरू।   

Read More 11 करोड़ के सौंदर्याकरण के बीच सुविधाओं का अकाल, शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है बाजार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़े जाने के बाद तीमारदारों के लिए कहीं बैठने या धूप से बचने की कोई व्यवस्था...
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा