पूरी तरह जर्जर हुआ समरानिया-निवाड़ी लिंक रोड

लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा मार्ग

पूरी तरह जर्जर हुआ समरानिया-निवाड़ी लिंक रोड

दर्जनों गांवों और मध्यप्रदेश सीमा की ओर प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों वाहन

समरानिया। समरानिया कस्बे से निवाड़ी की ओर जाने वाली लिंक रोड की जर्जर हालत से ग्रामीणों में रोष है। दर्जनों गांवों और मध्यप्रदेश सीमा को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है।समरानिया कस्बे से निकलकर निवाड़ी की ओर जाने वाली लिंक रोड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से होकर मध्यप्रदेश सीमा की ओर भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क की हालत अत्यंत खराब होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई।

एक महीने से अधिक नहीं टिकती मरम्मत  
देवेन्द्र सिंह भानावत ने बताया कि जब इस सड़क का निर्माण किया गया था, तब ठेकेदार द्वारा पुलिया का नया निर्माण नहीं कर पुरानी पुलिया की ही मरम्मत कर दी गई, जो अब फिर से जर्जर हो चुकी है। कुंदन सिंह भानावत ने बताया कि सड़क पर कई बार पेचवर्क कराया गया, लेकिन यह मरम्मत एक महीने से अधिक नहीं टिक पाती।

किसानों को हो रहा नुकसान
ग्रामीण रामा चौधरी, रविन्द्र मेहता, कुलदीप शहरिया, थान सिंह मेहता, रवि मेहता, नीलू मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सड़क खराब होने के कारण किसानों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि इस लिंक रोड का नए सिरे से निर्माण किया जाए।

कभी भी हो सकता है हादसा
कपिल मेहता ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन और स्कूल बसें गुजरती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं रामकुमार मेहता ने कहा कि लगभग 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर सामान्य स्थिति में जहां 10 मिनट लगने चाहिए, वहां अब 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है।

Read More सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन, प्रदीप मिश्रा ने कहा- माता-पिता के रूप में मिलते हैं भगवान शिव

इनका कहना है
सड़क और पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही करा दिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।
- बसंत गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

Read More पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक : झोपड़ी से करोड़ों का नशीला द्रव्य बरामद, दो बेटे पहले से ही नशे की तस्करी के आरोप में जेल में बंद

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 3 से 8वीं तक के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और...
वन्यजीवों को हो रहे नुकसान पर सख्त टिप्पणी की, खनन माफिया चंबल के नए डकैत: सुप्रीम कोर्ट
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ
एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद