पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन

विद्यार्थियों के जिंदगी के साथ हो रहा खिलवाड़

पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन

कस्बेवासियों ने धक्का देकर वाहन को सुरक्षित निकाला।

सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो  फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार कराया गया, तब जाकर बच्चों की जान में जान आई। 

पुलिया पर डेढ-दो फिट तक चल रही पानी की चादर
रविवार रात्री से खाडी नदी की बाइपास पुलिया पर पानी आने से अन्ता सीसवाली मार्ग का आवागमन बन्द हो गया था। मंगलवार को दो- तीन बजे  पुलिया पर डेढ- दो फिट पानी की चादर चल रही थी। जहां स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चों को छोड़ने जाने वाली स्कूल वेन का चालक बच्चो की जान जोखिम में डालकर वेन को पुलिया पार कराया। इससे एक बडा हादसा भी घटित हो सकता था। पुलिया का नजारा देखने वाले लोगों ने दौड़कर स्कूल वेन को धक्का देकर बाहर निकाला। तब जाकर बच्चो ने राहत की सास ली। अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो जिसका जिम्मेदार कौन होता!

जान जोखिम में डालकर पानी में से निकाल रहे वाहन
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों झमाझम बरसात होने से खाडी नदी में उफान आने से रविवार रात्री से ही अन्ता सीसवाली मार्ग का आवागमन बन्द हो रहा था। मंगलवार साय तक खाडी नदी की बाइपास पुलिया मे लगभग डेढ- दो फिट के आसपास पानी की चादर चल रही थी। दो पहिया, चार पहिया वाहन अपनी जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकालने में नहीं चूक रहे है। 

वाहन चालकों की लापरवाही पड़ न जाए भारी
वहीं अन्ता की तरफ से आई सवारियों से भरी बस को चालक ने लापरवाही से पुलिया को पार कराया। बस में बैठी सवारिया अपनी सांसें थाम कर सीटों पर बैठी रही। पुलिया पार होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। ऐसे बस चालक की थोडी सी लापरवाही भारी पड़ सकती थी। वही स्कूल के बच्चों से भरी स्कूल वेन पुलिया के बीच में बन्द हो गई। जिससे बच्चों की सासे ऊपर नीचे होने लगी। वहीं पुलिया के पास खडे लोगों ने दौडकर वेन को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला तब जाकर बच्चो ने राहत की सांस ली। 

Read More राशन डीलर से वसूली के लिए प्रदेश में चलेगा अभियान, मामले में दोषी अधिकारियों को करेंगे सस्पेंड

हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य नहीं हुआ पूरा
सीसवाली खाडी नदी पर हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन वहीं अभी पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। हाईलेवल पुलिया के पास वैकल्पिक रास्ते के रूप में एक बाइपास छोटी पुलिया का निर्माण किया गया है  मगर पुलिया की ऊं चाई कम होने के कारण बरसात के दिनों मे आए दिन पुलिया  डूबी रहने से आवागमन बाधित रहने से स्थानीय निवासियों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

Read More जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन : गर्भवती महिलाओं की होगी स्वास्थ्य जांच, एनीमिया उपचार के लिए लगेंगे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन

बाहर गांव से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए वाहन की व्यवस्था अभिभावक ही करते है। अगर वाहन चालक द्वारा पुलिया पर पानी होने के बावजूद भी बच्चों से भरी वेन को पुलिया पार करवाई गई है तो घोर लापरवाही है। वेन चालक को पाबन्द किया जाएगा।
- हंसराज मीणा, प्रधानाचार्य, स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, सीसवाली। 
 
सीसवाली खाडी नदी पर हाईलेवल पुलिया का निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। लगभग एक डेढ़ साल में पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद वाहन चालकों, राहगीरों और कस्बेवासियों को इस समस्या से राहत मिल सकेगी। 
- बसंत कुमार गुप्ता, एईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अंता। 

Read More भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान