दो बेटियों के साथ बाप ने की आत्महत्या
शव मकान के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ पर लटके मिले।
बाड़मेर|राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं।
बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चणपा गांव में शुक्रवार सुबह शंकराराम (55 वर्ष), उसकी बेटी सुआ एवं दूसरी नाबालिग बेटी के शव मकान के पास स्थित खेजड़ी के पेड़ पर लटके मिले। शंकराराम के साफे के अलग अलग टुकड़ों में ये तीनों पेड़ से लटक पाये गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Aug 2026 19:02:30
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...

Comment List