अचानक सड़क पर आए पशु से टकराई स्कॉर्पियो : कार का दरबाजा खुला, बाहर गिरे सरकारी शिक्षक समेत दो की मौत

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सुपुर्द कर दिया

अचानक सड़क पर आए पशु से टकराई स्कॉर्पियो : कार का दरबाजा खुला, बाहर गिरे सरकारी शिक्षक समेत दो की मौत

पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की की मॉच्युर्री में रखवाया गया, जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सुपुर्द कर दिया।

बाड़मेर। बाड़मेर में बीच सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खा गई। कार का गेट खुलने से सरकारी शिक्षक समेत 2 बाहर गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके कुर्जा फांटा पर दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। वृत बाड़मेर वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में सरकारी शिक्षक मुकेश उम्र 30 वर्ष और बस ड्राइवर फूसाराम उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई, जबकि महिला रामू, पुरखाराम, हनुमानराम, डालूराम गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रामू के पति की 20 दिन पहले मौत हुई थी, आज उसके पीहर वाले उसे देरासर से हाथीतला ले जा रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की की मॉच्युर्री में रखवाया गया, जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन