अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
अपशकुन टालने के लिए फैलाई मां की हत्या की झूठी खबर
भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अब्दुलपुर गांव में अंधविश्वास के चलते कथित अपशकुन से बचने के लिए एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दिए जाने की झूठी खबर से पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अब्दलपुर गांव निवासी आशा देवी के सिर पर कौआ बैठने को परिवार ने अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने के लिए आशा देवी की एक बेटी शिवानी ने अपनी बड़ी बहन रजनी एवं रिश्तेदारों को आशा देवी की उसके पति द्वारा हत्या कर देने की झूठी खबर दे दी।
?इस खबर के बाद रजनी चौहान अपनी सास के साथ थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। जानकारी होने पर पुलिस भी तुरंत अब्दलपुर गांव पहुंची तो देखा कि जिस महिला आशा देवी की हत्या की सूचना दी गई थी वह घर में चारपाई पर बैठी थीं। पुलिस अब झूठी खबर फैलाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

Comment List