सड़क पर गोवंश से टकराई बाइक : पति की मौत, पत्नी गम्भीर रूप से घायल

पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी

सड़क पर गोवंश से टकराई बाइक : पति की मौत, पत्नी गम्भीर रूप से घायल
पुलिस ने बताया कि गांव कटारा निवासी अर्जुन 45 पुत्र भीम, शनिवार रात 10 बजे पत्नी अनूप 40 को बाइक से गांव दांतिया छोड़ने जा रहा था।

दबई। भरतपुर जिले के नदबई-खेरली सड़क मार्ग पर शनिवार रात बरौलीछार के पास बाइक के सामने अचानक गोवंश आने से बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव कटारा निवासी अर्जुन 45 पुत्र भीम, शनिवार रात 10 बजे पत्नी अनूप 40 को बाइक से गांव दांतिया छोड़ने जा रहा था।

जैसे ही वह बरौलीछार से आगे पहुंचा, तभी अचानक सामने गोवंश आ गया। बाइक टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे अर्जुन और उसकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समय सकारात्मक बातचीत चल रही है।...
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर
जिला प्रशासन : हुनर को मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका, चर्म प्रशिक्षण के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन
मेकेदाटू बांध विवाद पर तमिलनाडु-केंद्र आमने-सामने, मुख्यमंत्री विजय ने PM को पत्र लिखकर जताई नाराजगी