अंतरराज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश, चार गिरफ्तार

पुलिस को देख कर आरोपी पहाड़ में चढ़ गए तथा पुलिस दल पर पथराव करने लगे।

अंतरराज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश, चार गिरफ्तार
पुलिस ने करीरी खेडिया एवं जोधपुरा के हार मे डेरो पर वर्गी रहते थे जो घटना के बाद से ही क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे थे जिन पर शक होने पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी के दूसरी तरफ खेड़िया की ओर थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल तैनात किया।

नांगलशेरपुर। बालघाट थाना पुलिस ने गत दिनों मोहनपुर गांव में एक ही रात्रि चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव मोहनपुर में एक ही रात को चोरी की चार वारदातें के मद्देनजर एसपी नारायण टोगस ने बालघाट थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने करीरी खेडिया एवं जोधपुरा के हार मे डेरो पर वर्गी रहते थे जो घटना के बाद से ही क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे थे जिन पर शक होने पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी के दूसरी तरफ खेड़िया की ओर थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल तैनात किया। पुलिस को देख कर आरोपी पहाड़ में चढ़ गए तथा पुलिस दल पर पथराव करने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बावरिया गैंग के मुख्य सरगना राजपाल वर्गी पुत्र पूरन सिंह बरगी निवासी मोर घड़ी थाना खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश , मानसिंह पुत्र सीताराम बरगी निवासी नथोले का पूरा थाना सूरौठ हाल डेरा जौल खेड़िया थाना टोडाभीम, बबलेश उर्फ राजू उर्फ घीस्या पुत्र गोकुल बरगी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी, को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने का पेंडल, चांदी की कुनकती व चुटकी एवं एक चांदी का सिक्का सहित वारदात में काम ली गई दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन