सत्ता आने के बाद बदल जाता है व्यवहार, ऐसा नहीं होना चाहिए: दीया कुमारी

 सरकार आने से कार्यकर्ता अहम नहीं पाले: दीया कुमारी

सत्ता आने के बाद बदल जाता है व्यवहार, ऐसा नहीं होना चाहिए: दीया कुमारी

दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बार-बार यह कहते है कि इस पर हमें कुछ ध्यान देना चाहिये, कुछ बदलना नहीं चाहिए। पहले जैसे जनता की सेवा कर रहे थे, वैसे ही सत्ता में आने के बाद भी सेवा करनी चाहिए।

भीलवाड़ा। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भारतीय जनता पार्टी नेताओं को आह्वान किया है कि राज्य में सरकार आने से कार्यकर्ता अहम नहीं पाले बल्कि आमजन की समस्याओं के निराकरण कराने में जुट जाएं।

दीया कुमारी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, '' सत्ता आने के बाद व्यवहार बदल जाता है, ऐसा नहीं होना चाहिये, चाहे अधिकारियों के साथ हो, जनता के साथ हो या आपस के व्यवहार की बात हो। हमें सबसे समान व्यवहार रखना चाहिये। अहम नहीं होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बार-बार यह कहते है कि इस पर हमें कुछ ध्यान देना चाहिये, कुछ बदलना नहीं चाहिये। पहले जैसे जनता की सेवा कर रहे थे, वैसे ही सत्ता में आने के बाद भी सेवा करनी चाहिये। हम यह न सोचे कि अब तो हमारी सरकार आ गयी है, अच्छे दिन आ गये हैं। जो मर्जी आये, वह करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं अब तो हमें और भी ज्यादा ध्यान रखना होगा।"

दीया कुमारी ने कहा, ''हमने पांच साल अच्छा काम किया है। इस संघर्ष के बाद हमें सफलता भी मिली है। अब हमें घमण्ड नहीं करना चाहिए और ऐसा नहीं सोचे कि अब कुछ करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत और ज्यादा है। जनता की बात और काम हम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है।"

Read More रॉंग साइड से आई कार ने मचाया हाहाकार : दो की मौत 11 घायल, एक बाइक और दो कारों को मारी टक्कर

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता ने राजस्थान में हमारी सरकार बनाई है। अब हम सत्ता में है तो हमारा व्यवहार, हमारी कार्यशैली, हम लोग कैसे क्या कर रहे हैं, इस पर आम लोगों की नजर टिकी है। इसलिये आप एक अच्छा उदाहरण पेश करें। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुये कहा कि कांग्रेस ने आम जनता को प्रताडि़त किया, उनकी मनमानी की, लेकिन अब हमें ऐसा नहीं करना है।

Read More वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, सांसद सुभाष बहेड़िया, शंकर अवस्थी, प्रशांत मेवाड़ा, उदयलाल भडाना, राजकुमार आंचलिया के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Read More जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प