मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं

महिला के मानसिक तनाव में होने की आशंका

मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं

एक मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 6 वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के सीने और गले पर सरिया से वार किए, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया।

भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 6 वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के सीने और गले पर सरिया से वार किए, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसारा महिला के पति टेंट व्यवसायी राजू उर्फ राजकुमार तेली रविवार सुबह काम पर निकल गए, ससुर खेत पर गए थे। घर पर पत्नी संजू (30), बेटी नेहा (10) और बेटा भेरु (6) थे।  पति और ससुर के जाते ही संजू ने मकान के एक कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने घर में पड़ा सरिया और हथौड़े से बेटे फिर बेटी के सीने और गले में बेरहमी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद संजू ने ससुर को फोन कर कहा, मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है, मुझे कैंसर है, अब मैं भी मरने जा रही हूं। उन्होंने बेटे राजू को सूचना दी और दोनों घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर जब दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। फर्श पर खून से लथपथ मासूम बेटे-बेटी की लाशें और पास ही मां फांसी के फंदे से झूलने की कोशिश करती हुई मिली। परिजनों ने संजू को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मांडलगढ़ सीओ बाबूलाल बिश्नोई सहित मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। प्रथम दृष्टया महिला के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन वास्तविक वजह महिला के होश में आने और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पारिवारिक हालात, आर्थिक स्थिति, आपसी विवाद और मानसिक स्वास्थ्य जैसे सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान