बदमाशों ने मंदिर में घुसकर की साधु की हत्या, हमला कर धारदार हथियार से काटे पैर

पूरे मंदिर में घसीटा, जिसके कारण मंदिर में खून ही खून फैल गया

बदमाशों ने मंदिर में घुसकर की साधु की हत्या, हमला कर धारदार हथियार से काटे पैर
जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से एक मंदिर में पुजारी की हत्या कर दी।

भीलवाड़ा। जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियारों से एक मंदिर में पुजारी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रायपुर कस्बे में गत रात्रि बदमाशों ने माता के मंदिर में घुसकर वहां, सो रहे सुखानाथ पर हमला कर हथियार से पैर काट दिए और फिर उसे पूरे मंदिर में घसीटा, जिसके कारण मंदिर में खून ही खून फैल गया।

साधु के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने के कारण आस-पास के लोग जग गए और मंदिर में पहुंचे, तब तक बदमाश मौके से भाग गए। लोगों ने रात्रि को ही साधु को रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने से भीलवाड़ा महात्मा गाँधी चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां गुरुवार अलसुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद