नवरात्रि स्पेशल: 12 गांवों की आराध्य देवी होने से नाम पड़ा बारहखेड़ा माताजी

पेड़ की टहनी को तोड़ना यहां माना जाता है अपराध

नवरात्रि स्पेशल: 12 गांवों की आराध्य देवी होने से नाम पड़ा बारहखेड़ा माताजी

गामछ नॉर्दन बाइपास के पास स्थित गामछ - भवानीपुरा प्राचीन शक्तिपीठ श्री बारहखेड़ा माताजी के मंदिर परिक्षेत्र में पेड़ काटना सख्त मना होने से आसपास सघन वन व हरियाली बनी हुई है।

गामछ। गामछ नॉर्दन बाइपास के पास स्थित गामछ - भवानीपुरा प्राचीन शक्तिपीठ श्री बारहखेड़ा माताजी के मंदिर परिक्षेत्र में पेड़ काटना सख्त मना होने से आसपास सघन वन व हरियाली बनी हुई है। मंदिर के पुजारी दुर्गालाल पाराशर का कहना है कि रियायत काल से ही मान्यता है कि मंदिर क्षेत्र में पेड़ काटने वालों का अनिष्ट हो जाता है। इस मान्यता को अभी तक कायम रखा हुआ है। पेड़ सूखने व टहनियां टूटने के बावजूद को घरेलू काम लेने के बजाए धार्मिक यज्ञ व संतों के धूणे, प्रसाद बनाने में काम ली जाती है। खेड़ा माता मंदिर क्षेत्र की 70 बीघा भूमि पर लगे पेड़ों की टहनी तक नहीं तोड़ सकते हैं। इसे मान्यता से कहीं पेड़ तो सैंकड़ों बस पुराने हैं। पेड़ पौधे देखकर श्रद्धालु प्रफुल्लित हो जाते हैं। 28 बीघा भूमि गौशाला व धार्मिक आयोजन के लिए विकसित कर ली गई है। क्षेत्र में सबसे अधिक चुरेल के पेड़ हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पेड़ों पर माताजी की पाती चढ़ी है। इस वजह से इन्हें काटा नही  जाता है। शक्तिपीठ खेड़ा माताजी के दर्शनों के लिए देशभर से दर्शनार्थी आते है। गामछ,भवानीपुरा, गुडली, गुडला,,पटोलिया,विजयनगर, गावड़ी,नयागांव, तीरथ, देहित, सेदरी, चानदनहेली, शुभ कार्य का श्री गणेश इस देवी मंदिर से करते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश