नाला ऊंचा बनाने से गंदा पानी घरों और दुकानों के बाहर हो रहा जमा

पीडब्ल्यूडी कर रहा अनदेखी, आमजन के लिए आफत

नाला ऊंचा बनाने से गंदा पानी घरों और दुकानों के बाहर हो रहा जमा

बांसी-रामगंज मार्ग के रहवासी व व्यापारी परेशान।

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी-रामगंज मार्ग पर सावर्जनिक निर्माण विभाग के क्रॉसिंग नाले की अधिक ऊंचाई रख दी। जिससे  मोहल्ले के लगभग चालीस-पचास मकान, दुकानों के बाहर गंदा पानी एकत्रित हो जाता है। राहगीरों को बरसाती दिनों में मुख्य मार्ग पर गंदगी व जमा कीचड़ की समस्या को संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग लंबे समय से नजरअंदाज कर रहा है। जिसका खामियाजा आमजन सहित मौहल्लेवासी भुगत रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे की आधी आबादी का व्यर्थ का पानी इसी सड़क के दोनों तरफ की नालियों में आता है। जो अंत में आबादी के बाद नाले में पहुंच जाता है। इस मार्ग पर अन्तिम छोर में एक तरफ की नाली के पानी को दूसरी तरफ की नाली में सड़क क्रॉसिंग की जगह पर रखा सीमेंट के पाइप की सड़क से एक फीट ऊंचाई पर रखा हुआ है। जो इस गांव की आधी आबादी का व्यर्थ का पानी नालियों के सहारे पहुंच जाता है। बरसात के समय  अधिक पानी आने से सड़क क्रॉसिंग पर पहुंचने पर नाली में नही समा पाता है। क्रॉसिंग पाइप के टकराकर पानी सड़क पर फैलने से यह मुख्य मार्ग दरिया बन जाता है। यह पानी बरसात बंद होने पर धीरे-धीरे कम दबाव से निकलने से बरसाती पानी के साथ आए कीचड़ मकानों व दुकानों के सामने सड़क पर फैल जाता है। जो कुछ जगह कम कुछ जगह पर अधिक जमा कीचड़ से यहां से राहगीरों के वाहनों से आवागमन होने पर फिसलन भरा कीचड़ हो जाता है। पैदल चलने वाले राहगीर फिसलकर चोटिल हो जाते है। इस समस्या को संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया है। पर समाधान को लेकर गंभीरता नही दिखाने से इस आबादी के लोगों में विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त हो चूका है। इसी मोहल्ले में रहने वाले सब्जी विक्रेता भोजराज माली का कहना है कि सड़क क्रॉसिंग नाली के पानी टकराकर वापस सड़क पर फैल जाता है। दुकान के सामने कीचड़ जमा हो जाता है। जो बरसात के जारी रहते समय बरसात में भीगते हुए फावडे चलाकर कीचड़ को पानी के साथ ही बहाना पड़ता है। नही तो दुकान के सामने सब्जी खरीदने वालों को कीचड़ में खड़ा रहने को मजबूर होना पड़ता है, पर विभाग इस समस्या को गंभीरता से नही ले रहा है। मोहल्लेवासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पर जिम्मेदार समाधान को लेकर राहत नहीं दिला रहे है।

इनका कहना है 
इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। 
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवां-देई 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब