विद्युत विभाग की अनदेखी से खतरे की स्थिति, भण्डेड़ा फीडर की 11 केवी लाइन पर नहीं हुआ रखरखाव

किसानों की फसलें और जान जोखिम में

विद्युत विभाग की अनदेखी से खतरे की स्थिति, भण्डेड़ा फीडर की 11 केवी लाइन पर नहीं हुआ रखरखाव
बांसी-भण्डेड़ा-सादेड़ा मार्ग पर लगे पोल छोटे होने से तार नीचे झूल रहे हैं।

भण्डेड़ा। बांसी जीएसएस से जुड़ी भण्डेड़ा फीडर की मुख्य 11 केवी विद्युत लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। सड़क किनारे लगी छोटी साइज के पोलों और बढ़े हुए पेड़-पौधों के कारण लाइन बार-बार टूटकर गिर जाती है। मंगलवार शाम को भी तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। किसानों का कहना है कि खेतों में बिजली सप्लाई के समय लाइन टूटने से फसलों में आग लग चुकी है। बार-बार फॉल्ट आने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहे हैं।

पलेवा और फसल सिंचाई के दौरान बिजली गुल हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग द्वारा समय रहते लाइन की मरम्मत और पोल बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।बांसी-भण्डेड़ा-सादेड़ा मार्ग पर लगे पोल छोटे होने से तार नीचे झूल रहे हैं, जिन पर पक्षियों के बैठने से अक्सर शॉर्ट सर्किट होता है। कई बार खेतों और सड़कों के किनारे आग लग चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के कारण आग गांव तक पहुंचने लगी थी, जिससे बड़ी मुश्किल से नियंत्रण पाया गया। किसानों ने मांग की है कि विभाग शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पांच पोलों और मुख्य लाइन को बदलकर नियमित रखरखाव करे, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

यह कहा अधिकारी ने 
मैं नया आया हूँ। इस समस्या के समाधान के लिए लाइन को दिखवाया जाएगा। अगर समस्या अधिक होगी तो जल्दी समाधान किया जाएगा। 
- सौरभ गौत्तम, जेईएन, जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण, देई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र