नया अस्पताल तैयार, बिजली अब भी नदारद

बांसी सीएचसी भवन में कनेक्शन नहीं, मरीज परेशान

नया अस्पताल तैयार, बिजली अब भी नदारद

वर्तमान में संचालित पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर और कम क्षमता का है।

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में देई रोड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बने नए भवन पर विद्युत निगम की लापरवाही सामने आ रही है। भवन पर 11 केवी लाइन खींचकर परिसर में ट्रांसफार्मर तो रख दिया गया है, लेकिन अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। भवन बनकर पूरी तरह तैयार होने के बावजूद बिजली के अभाव में इसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान में संचालित पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर और कम क्षमता का है। यहां आने वाले रोगियों, उनके तीमारदारों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन की क्षमता केंद्र के ओहदे के अनुरूप नहीं होने पर सरकार ने लाखों रुपए का बजट स्वीकृत किया और ग्राम पंचायत द्वारा भूमि आवंटित कर नवीन भवन का निर्माण कराया गया। 

जानकारी के अनुसार लंबे समय से विद्युत कनेक्शन की समस्या बनी हुई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद डिमांड राशि जमा हुई और निगम ने 11 केवी लाइन के पोल लगाकर लाइन भी खींच दी। इसके साथ ही भवन परिसर में ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर से अस्पताल भवन तक बिजली नहीं पहुंचाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभागों की उदासीनता के कारण नया अस्पताल भवन बेकार पड़ा है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत कनेक्शन देकर भवन में चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की मांग की है, ताकि रोगियों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
 
 विभागीय अधिकारी का कहना 
बांसी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन हेतु विद्युत लाइन पहुंच चुकी है। मीटर नही लगवाया, कल मीटर लगवा दिया जाएगा।
-सौरभ गौत्तम, कनिष्ठ अभियंता,जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण देई

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब