दामाद ने चाकू मारकर कर डाली मामा ससुर की हत्या, बचाव करने आई मामी सास भी घायल

पति-पत्नी के बीच कलह आई सामने

दामाद ने चाकू मारकर कर डाली मामा ससुर की हत्या, बचाव करने आई मामी सास भी घायल

केशवराय पाटन थाने के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली।

केशवरायपाटन। बूंदी जिले के केशवरायपाटन स्थित कच्ची बस्ती में सुबह पारिवारिक कलह के चलते दामाद ने मामा ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। दामाद ने मामा ससुर और मामी सास दोनों को चाकू मारे। मामा ससुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामी सास का कोटा के एमबीबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। आरोपी की पत्नी सबीना गत 4 महीनों से केशवरायपाटन मामा-मामी के पास रह रही थी और ससुराल नहीं जाना चाहती थी। मृतक कल्लू खान के छोटे भाई जहीर ने बताया कि उसके भाई कल्लू और उनकी वाइफ शहजहां दोनों घर पर अकेले थे। सुबह दामाद शहजाद निवासी किशनगंज, अजमेर बिना बताए आया और अपनी सबीना के लिए पूछ रहा था। उसकी पत्नी सबीना वहां पर नहीं थी। वह कोटा में थी। वहां पर शहजाद ने अपने मामा ससुर कल्लू खान पर ताबड़तोड़ 6-7 चाकू मारे, बीच बचाव में मामी सास  शहजहां को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान कल्लू खान की मौत हो गई और मामी सास शहजहां घायल है।  

मामा के पास रह रही थी पत्नी
केशवराय पाटन थाने के एएसआई नंद सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे लड़ाई झगड़ा होने की सूचना मिली। शहनाज ने बयान के दौरान बताया कि सुबह 4 बजे उसके पति कल्लू खान के चिल्लाने की आवाज आई, जैसे ही बाहर आई वहां सबीना का पति शहजाद कल्लू पर चाकू से हमला कर रहा था। जिसे देख बीज बचाव करने गई शहजहां के भी चाकू लग गए। शहजाद अपनी पत्नी सबीना से मारपीट करता था। इसीलिए उस से परेशान होकर यह अपने मामा मामी के पास आ गई थी। पिछले चार महीनों से यही रह रही थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं