ट्रक और बाइक में भिडंत, 2 लोगो की मौत

दोनों एक ही मोहल्ले के, पास-पास में हुआ अंतिम संस्कार

ट्रक और बाइक में भिडंत, 2 लोगो की मौत

देई-नैनवां एसएच-34 हाइवे पर एक ट्रक पीछे से तेज गति से आते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

भण्डेड़ा। बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के गुजरियाखेड़ा निवासी दो युवकों की देई-नैनवां मुख्य मार्ग पर रात्रि ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही ही मौत हो गई। गमहीन माहौल में दोनों मृतकों का रविवार को मोक्षधाम पर पास-पास ही अंतिम संस्कार हुआ है। जानकारी के अनुसार देई-नैनवां एसएच-34 हाइवे बागरिया बस्ती के निकट धुकल्या कुई के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में गुजरियाखेडा निवासी 22 वर्षीय अर्जुन सिंह राजपूत पिता बाबू सिंह उर्फ (किशन सिंह) और उसका दोस्त 28 वर्षीय सत्यनारायण मीणा पिता शोजीलाल मीणा की मौत हो गई। दोनों गांव से मोटरसाइकिल से परिचत के गांव मालेडा के लिए जा रहे थे। देई-नैनवां एसएच-34 हाइवे पर एक ट्रक पीछे से तेज गति से आते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के कुचलने से अर्जुन सिंह और सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

शव गांव में पहुंचते ही पसरा मातम
दोनों मृतकों के शवों को गुजरियाखेड़ा गांव में लेकर पहुंचे तो दोनों के घरों में कोहराम मचा था। दोनों के शवों के साथ परिजन लिपटकर बिलखने लगे। दोनों एक ही मोहल्ले के होने से मोहल्ले में ही कोहराम मच गया। दोनों की शवयात्रा एक साथ निकलकर संगमेश्वर महादेव के सामने नदी में पहुंची। जहां पास-पास दोनों का अंत्येष्टि संस्कार हुआ। 
फोटो -मृतक अर्जुन सिंह राजपूत। -मृतक सत्यनारायण मीणा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ? बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने...
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम,
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू 
ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा