मेगा हाइवे पर लधासर के निकट हादसा, कार-ट्रक भिडे, तीन भाइयों की मौत

तीन मृतक रिश्ते में भाई 

मेगा हाइवे पर लधासर के निकट हादसा, कार-ट्रक भिडे, तीन भाइयों की मौत

तीनों को स्थानीय राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

रतनगढ़। चुरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में मेगा हाइवे पर रात ट्रक और कार की भिडंत में कार सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय नगरपालिका का लेखाधिकारी भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनगढ़ नगरपालिका के लेखाधिकारी अरुण सोनी (42) एक मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए रिश्ते में भाई 32 वर्षीय पंकज सोनी व 35 वर्षीय डिम्पल सोनी के साथ एक ही कार से सरदारशहर जा रहे थे। इस दौरान सरदारशहर से रतनगढ़ की तरफ आ रहे ट्रक से गांव देवीपुरा के पास कार की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रक हाइवे पर पलट गया। तीनों को स्थानीय राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

तीन मृतक रिश्ते में भाई 
उल्लेखनीय है कि डिम्पल सोनी, अरुण सोनी के बुआ के बेटे थे, वहीं पंकज सोनी उनके चाचा के बेटे थे। तीनों एक साथ मांगलिक कार्य में रतनगढ़ आए थे।

Tags: Accident  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर