अस्पताल में 5 घण्टे पूर्व जन्मे नवजात की संदिग्ध मौत, डॉक्टर बोले- गला घोंटकर हत्या की आशंका

एक भी जांच की रिपोर्ट नहीं 

अस्पताल में 5 घण्टे पूर्व जन्मे नवजात की संदिग्ध मौत, डॉक्टर बोले- गला घोंटकर हत्या की आशंका
डीबी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। अजीतसर की प्रसूता गुड्डी देवी ने रात में पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन सुबह नवजात मृत मिला। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार के अनुसार गले पर संदिग्ध निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

चूरू। शहर के डीबी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे गांव अजीतसर की 40 वर्षीय प्रसूता गुड्डी देवी ने लड़के को जन्म दिया था। लेबर रूम में सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता व नवजात को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात को सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह करीब 5 बजे नवजात के मामा उसे नीकू वार्ड में अचेत हालत में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गले पर संदिग्ध निशान :

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया कि नवजात के गले पर संदिग्ध निशान थे। इसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

एक भी जांच की रिपोर्ट नहीं :

लेबर रूम स्टाफ के अनुसार प्रसूता को जब परिजन लेकर आए थे। तब उसके पास 9 माह की प्रेगनेंसी समय में कराई गई एक भी जांच की पर्ची नहीं थी। पूछने पर परिजन कुछ भी नहीं बोल पाए।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग