जम्मू-कश्मीर में शहीद सेना के जवान की देह पंचतत्व में विलीन
तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
सरदारशहर से लूणासर के बीच हरियासर, भोजरासर, मालकसर, मालसर गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क के दोनो तरफ हाथों में तिरंगा लहराते पुष्प वर्षा कर शहीद भंवरलाल अमर रहे के नारे लगा रहे थे।
सरदारशहर। जम्मू-कश्मीर में सरदार शहर के जवान भंवरलाल सारण की पार्थिव देह लेकर सेना के जवान सरदारशहर पहुंचे। उनका पैतृक गांव में बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूर्व सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व प्रात: लगभग 8 बजे तिरंगा यात्रा लूणासर के लिए रवाना हुई। सरदारशहर से लूणासर के बीच हरियासर, भोजरासर, मालकसर, मालसर गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क के दोनो तरफ हाथों में तिरंगा लहराते पुष्प वर्षा कर शहीद भंवरलाल अमर रहे के नारे लगा रहे थे। शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचने पर परिवार जनों ने अंतिम दर्शन किए और उसके बाद पार्थिव देह गांव के मुख्य मार्ग से होते मुक्ति धाम पहुंची। शहीद की बेटी और भाई ने पुष्पचक्र अर्पित किया।
सेना के जवानों ने दी सलामी: शहीद के पार्थिव देह को चीता पर रखने के बाद सैना के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद सेना के अधिकारी ने शहीद की बेटी और भाई को तिरंगा भेंट किया। शहीद की बेटी और शहीद के भाई ने मुखाग्नि दी।

Comment List