कस्टडी में मारपीट पर हुआ हंगामा

अफवाह किसी ने फैला दी कि युवक की रास्ते में मौत हो गई

कस्टडी में मारपीट पर हुआ हंगामा
शहर में तीन घंटे तक हंगामा हुआ। हुआ यूं की शहर के अलीगढ़ रोड निवासी कृष्णा कुशवाह पुत्र हरी सिंह को पुलिस ने किसी मामले में गुमट चौकी बुलाया और कस्टडी में मारपीट कर दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

बाड़ी। शहर में तीन घंटे तक हंगामा हुआ। हुआ यूं की शहर के अलीगढ़ रोड निवासी कृष्णा कुशवाह पुत्र हरी सिंह को पुलिस ने किसी मामले में गुमट चौकी बुलाया और कस्टडी में मारपीट कर दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इस मामले की अफवाह किसी ने फैला दी कि युवक की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन और भीड़ अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। मौके पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस के अधिकारी मौके से गायब हो गए। आधा घंटे बाद धौलपुर से एएसपी बचन सिंह मीणा आधा दर्जन थानों के जाप्ते के साथ बाड़ी पहुंचकर भीड़ से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक नहीं सुनी। भीड़ और पुलिस के बीच नोकझोक शुरू हो गई और मामला पथराव तक पहुंच गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर भारी पड़ी, तो पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने फिर मोर्चा संभाला और कई राउंड हवाई फायर करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। हादसे में कई पुलिसकर्मियों के भी चोंटे आई हैं।

कुछ युवाओं को हिरासत में लिया
पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। दो महिलाओं को भी पुलिस ने थाने लाकर बैठाया है। हादसे की सूचना पर एसपी नारायण टोंगस बाड़ी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा मामला युवक की मौत की अफवाह से बिगड़ गया। अब स्थिति नियंत्रण में है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए  सबसे लड़ी हूं महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
इस्लामाबाद में भीषण हादसा: अस्पताल में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग में 15 नवजातों की मौत; एक सुरक्षित
दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू, 1 सितंबर से खातों में आएगी राशि
एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन के साथ कर रही थी नीट की तैयारी