रात में मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत, एक घायल 

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए

रात में मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो भाईयों की मौत, एक घायल 

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेलर चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 भाईयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेलर चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार 2 भाईयों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फुलियाकलां थाना क्षेत्र के खामोर गांव के सोहन और बरदा पुत्र किसना तेली एवं गोपाल पुत्र सुवालाल तेली गुरुवार को एक अन्य गांव गए थे।

जहां से तीनों रात में मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनियारा-भीम राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर स्थित रेलवे पुलिया के नजदीक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे सोहन और बरदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुवालाल घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुवालाल को गुलाबपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भीलवाड़ा भेज दिया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत