डूंगरपुर पहुंचीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कंपनी के 50वे कार सेलिब्रेशन में हुई शामिल 

अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया

डूंगरपुर पहुंचीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कंपनी के 50वे कार सेलिब्रेशन में हुई शामिल 

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को 6 करोड़ रुपए की मैकलारेन 750 आर सुपरकार में सवार होकर डूंगरपुर पहुंचीं

डूंगरपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को 6 करोड़ रुपए की मैकलारेन 750 आर सुपरकार में सवार होकर डूंगरपुर पहुंचीं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को डूंगरपुर में एक खास मौके पर नजर आईं, वहीं 6 करोड़ रुपए की मैकलारेन 750 आर सुपरकार में सवार होकर शहर पहुंचीं। यह यात्रा मैकलारेन कंपनी द्वारा भारत में अपनी 50वीं कार के सेलिब्रेशन का हिस्सा है।  उदयपुर से शुरू हुए इस सेलिब्रेशन में 11 सुपरकार्स का काफिला शामिल है, माधुरी नीली रंग की मैकलारेन में आगे की सीट पर बैठी थीं। शहर की सड़कों पर जैसे ही यह काफिला पहुंचा, दोनों तरफ फैंस की भीड़ जमा हो गई, अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया। 

लग्जरी कारों का यह काफिला शहर में घूमते हुए उदय विकास पैलेस पहुंचने पर माधुरी की मौजूदगी की खबर सुनकर पैलेस के बाहर फैंस की संख्या और बढ़ गई।  इस खास मौके पर लोगों ने न सिर्फ अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की झलक पाई, बल्कि दुर्लभ सुपरकार्स को भी करीब से देखने का मौका मिला एवं कारों का काफिला यहां से गुजरात के लिए रवाना होगा। माधुरी दीक्षित का पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह और उनकी पत्नी ने स्वागत किया, इसके बाद माधुरी ने अपने पति श्रीराम नैने के साथ उदय विलास पैलेस को देखा। साथ ही अभिनेत्री दीक्षित ने ऐतिहासिक एक थंबिया महल की बनावट देखकर कहा कि, ये बहुत ही सुंदर है।  इसके बाद उदय विलास पैलेस के गैरेज में विंटेज कारों का कलेक्शन भी देखा, जिसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गईं।

 

Read More राजस्थान का बजट कल : इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार पर होगा फोकस, किसानों और युवाओं को दी जाएगी संतुलित राहत

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं