अल्बर्ट हॉल पर गूंजा 'हरित क्रांति, स्वच्छ क्रांति' का संदेश, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई पर्यावरण की अलख
स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण बचाने की अपील
संजीवनी कला समारोह के तहत बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर की छात्राओं ने अल्बर्ट हॉल के सामने ‘हरित क्रांति, स्वच्छ क्रांति’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। ओरियन ग्रीन्स और राजस्थान सरकार के कला |
जयपुर। संजीवनी कला समारोह के तहत जयपुर वेस्ट स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर की छात्राओं ने बुधवार को अल्बर्ट हॉल के सामने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। 'हरित क्रांति, स्वच्छ क्रांति' विषय पर आधारित नाटक में हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह आयोजन ओरियन ग्रीन्स की ओर से राजस्थान सरकार के कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से हुआ। छात्राओं ने बंदर, मदारी, दुकानदार, छात्र, महिला सफाईकर्मी और आम नागरिक के किरदार निभाए। अलग-अलग दृश्यों में जागरूकता और भागीदारी दिखाते हुए लोगों से पेड़ लगाने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण बचाने की अपील की गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Oct 2026 18:33:55
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार सत्यापन विफल होने या आधार कार्ड न होने की स्थिति में बच्चों...

Comment List