गहलोत मंत्रिपरिषद की हुई बैठक, मंत्रियों को जिलों में जाने के निर्देश

गहलोत मंत्रिपरिषद की हुई बैठक, मंत्रियों को जिलों में जाने के निर्देश

12 दिसम्बर को कांग्रेस की रैली की तैयारियों पर हुआ मंथन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में मंत्रियों को जिलों में जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंत्रियों की फीडबैक रिपोर्ट मंथन के बाद 12 दिसम्बर को कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक के बाद खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि  प्रभारी मंत्रियों को जिलों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें संगठन के पदाधिकारियों को भी साथ लेकर चलने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता भले ही कितना भी झूठ बोल ले लेकिन आंकड़े बता रहे है कि कांग्रेस ने कितना अच्छा काम किया' मोदी सरकार में महंगाई को लेकर जनता पूरी तरह से त्रस्त है।

रैली को लेकर कार्यकर्ता और जनता में उत्साह नजर आ रहा है। केंद्र की सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल,डीजल पर दाम कम नहीं किए, लेकिन जैसे ही यूपी चुनाव आए केंद्र की सरकार ने डीजल,पेट्रोल पर दाम कम कर दिए। ओमिक्रोन को लेकर खाचरियावास ने कहा कि मेरा मानना है ओमिक्रोन उतना घातक नहीं है, ओमिक्रोन से हमें बचना चाहिए-हमे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। ओमिक्रोन तो पहले वाले वायरस को मारने आया है, यह वायरस तो पहले वाले खतरनाक वायरस का असर कम करेगा, यह मेरा व्यक्तिगत मानना है। मेरे विदेशी मित्र ने भी कहा है कि ओमिक्रोन वायरस पहले जैसे खतरनाक नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी