जन अनुशासन पखवाड़े में सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, वीकेंड कर्फ्यू में पूरी तरह रहेगी बंद

जन अनुशासन पखवाड़े में सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, वीकेंड कर्फ्यू में पूरी तरह रहेगी बंद
जन अनुशासन पखवाड़े के तहत प्रदेश में शराब की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेगी। यह दुकानें वीकेंड कर्फ्यू में बंद रहेगी।

जयपुर। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत प्रदेश में शराब की दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी। ये दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलेंगी। वीकेंड कर्फ्यू में पूरी तरह बंद रहेंगी। गृह विभाग की कोरोना गाइडलाइन की पालना में वित्त विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश 25 अप्रैल यानि रविवार से लागू होंगे। राज्य सरकार ने राजस्व अर्जन से जुड़े कार्यालयों में जरूरी सेवाओं से जुड़े कार्यलयों मानते हुए वाणिज्यिक कर विभाग, आबकारी विभाग, आरएसबीसीएल तथा आरएसजीएसएम, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग और खनिज विभाग के सभी कार्यालयों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दोपहर 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी है, लेकिन आमजन से जुड़े काम केवल 2 बजे तक होंगे। शराब की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगी। वीकेंड कर्फ्यू में शनिवार-रविवार को दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। खनन गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। खनन गतिविधियों को फैक्ट्री की श्रेणी में शामिल करते हुए इन्हें नाइट कर्फ्यू में भी राहत मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस