सचिवालय में कोरोना संक्रमण के बढ़े केस, कार्मिक विभाग ने फिर जारी किए दिशा-निर्देश

सचिवालय में कोरोना संक्रमण के बढ़े केस, कार्मिक विभाग ने फिर जारी किए दिशा-निर्देश

डीओपी के अनुसार जिस कक्ष में एक से अधिक कार्मिक कार्यरत है। वहां पर यदि कोई कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उस कक्ष के सभी कार्मिकों को तुरंत जांच करवाना आवश्यक है।

जयपुर। सचिवालय कर्मचारियों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के कारण कार्मिक विभाग ने सभी विभागों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीओपी के अनुसार जिस कक्ष में एक से अधिक कार्मिक कार्यरत है। वहां पर यदि कोई कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उस कक्ष के सभी कार्मिकों को तुरंत जांच करवाना आवश्यक है। उस कक्ष को 72 घंटे के लिए बंद रखकर उसे सेनिटाइज किया जाएगा।  इसके साथ ही उस कक्ष के कार्मिकों को अगले 7 दिन तक घर से काम करने की अनुमति प्रदान करेंगे। यदि पॉजीटिव कार्मिकों की संख्या ज्यादा है तो विभाग के सभी अधिकारियों, कार्मिकों का टेस्ट कराया जाए। इसके साथ ही जांच में पॉजिटिव आने वाले कार्मिकों की सूचना पंजीयक ओर नोडल अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी विभाग अपने विभाग में कोरोना पॉजिटिव आए कार्मिकों की सूचना रजिस्ट्रार और नोडल अधिकारी को भेजें। जिसमें अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या, सप्ताह के आरंभ में कुल पॉजिटिव, सप्ताह के दौरान कुल पॉजिटिव, सप्ताह के दौरान कुल नेगेटिव, सप्ताह के अंत में कुल पॉजिटिव की संख्या देनी होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल