सुब्बाराव के गीतों को संजोए रखने के लिए राज्य सरकार प्लेटफार्म करेगी तैयार

सुब्बाराव के गीतों को संजोए रखने के लिए राज्य सरकार प्लेटफार्म करेगी तैयार

युवाओं के प्रेरक थे भाईजी: गहलोत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि गांधीवादी चिंतक और पद्मश्री एसएन सुब्बाराव को यादगार बनाए रखने के लिए राजस्थान सरकार उनके गाए गीतों को संजोए रखेगी इसके लिए प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा।  गहलोत बुधवार को गांधी नगर स्थित विनोबा भावे भवन में सुब्बाराव को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि भाईजी युवाओं के प्रेरक थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरणा देने के लिए गीत लिखे और गाये। मैं खुद भी उनके गीतों को कईं बार सुनता हूं और प्रेरणा लेता हूं।  आज भी यहां आते समय रास्ते में उनके गीत सुनते हुए आया हूं।  भाईजी के निधन से देश के करोड़ों युवा और उनके अनुयायी काफी व्यथित हैं।  मैं पिछले साल जब बैंगलौर गया था तब उनको राजस्थान आने का निमंत्रण दिया था।  कुछ दिनों पहले उनका एक पत्र मुझे मिला जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैं जयपुर आ रहा हूं।  वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, इस दौरान में उनसे 5 से 6 बार मिला था। कल मंगलवार को भी मैं उनसे मिलने के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचा था लेकिन उनसे कोई बात नहीं हो पाई क्योंकि अचेत मुद्रा में थे। मेरा उनसे करीब 60साल से संपर्क था। जब में 12-13 साल का था तब वे के कामराज के साथ दुभाषीय के रूप में जोधपुर आए थे। उसके बाद से मेरा उनसे लगातार संपर्क रहा। कई बार में उनके शिविरों में भी गया। वाकई में भाईजी युवाओं के लिए प्रेरणादायक पुरूष थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव