शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने का मामला, प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से मांगा जवाब

जस्टिस इन्द्रजीत सिंह ने यह आदेश कन्हैया लाल पाटीदार की याचिका पर दिए।

 शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने का मामला, प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने पर प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से जवाब मांगा है। वहीं अदालत ने एक पद याचिकाकर्ता के लिए रिक्त रखने को कहा है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह ने यह आदेश कन्हैया लाल पाटीदार की याचिका पर दिए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने पर प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से जवाब मांगा है। वहीं अदालत ने एक पद याचिकाकर्ता के लिए रिक्त रखने को कहा है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह ने यह आदेश कन्हैया लाल पाटीदार की याचिका पर दिए।

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि विभाग ने गत 31 दिसंबर 2021 को तृतीय श्रेणी शिक्षक पद के लिए भर्ती निकाली थी। याचिकाकर्ता 12वीं के साथ बीएसटीसी योग्यता रखता है। वहीं रीट के अंकों के आधार पर उसका चयन इस भर्ती में हो गया था, लेकिन विभाग ने यह कहते हुए उसे नियुक्ति से इनकार कर दिया कि उसने बीएसटीसी के अंतिम वर्ष के साथ स्नातक की परीक्षा भी दी है। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने शिक्षक भर्ती के आवेदन में अपनी योग्यता बीएसटीसी और 12वीं दिखाई है। ऐसे में उसे स्नातक की परीक्षा के आधार पर नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए एक पद याचिकाकर्ता के लिए रिक्त रखने को कहा है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र