मंडी के दोगुने भाव में बिक रहे हैं : 1600 रुपए प्रति दर्जन है अल्फांसों हापुस आम, बादाम और सिंदुरी ने भी दी दस्तक

फलों का राजा आम ‘हापुस’ आया

मंडी के दोगुने भाव में बिक रहे हैं : 1600 रुपए प्रति दर्जन है अल्फांसों हापुस आम, बादाम और सिंदुरी ने भी दी दस्तक

गुलाबी नगरी में रत्नागिरी (महाराष्ट्र) का हापुस आम (अल्फांसों) आया।

जयपुर। गुलाबी नगरी में रत्नागिरी (महाराष्ट्र) का हापुस आम (अल्फांसों) आया। शहर की अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर हापुस की बिक्री हो रही है। पिछले साल से बीस फीसदी से अधिक महंगे हापुस को आमजन से दुर कर दिया है। अभी जयपुर में रिटेल भाव 1600 रुपए प्रति दर्जन है। हापुस के साथ सफेदा और सिंदुरी भी बिक रहा है। सफेदा 150-200 रुपए प्रति किलो और सिंदुरी 250-300 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
आम की शुरुआत दक्षिण भारत से होती है। हैदराबाद, वारांगल, केरल से सफेदा और सिंदुरी आता है। इसके बाद रत्नागिरी महाराष्टÑ से हापुस आता है। इसके बाद गुजरात से लंगड़ा, केसर और दशहरी आता है। इसके बाद यूपी से चौसा, फजली, लंगड़ा, तोतापुरी, सरोली, दशहरी, नीलम, डांगा जैसी अनेक वैराइटी आती है।
-वसीम कुरैशी, रिटेलर संजू फ्रूट सेंटर

मुहाना मंडी में आवक शुरू :

मंडी में रोजना बीस से पच्चीस टन आम आ रहा है। अभी हापुस, सफेदा और सिंदुरी आ रहा है। मुहाना मंडी में हापुस 1200-1500 रुपए प्रति तीन किलो की पेटी बिक रही है। केरल का सिंदुरी 200 रुपए और सफेदा(बादाम) 90-130 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

अप्रैल से आएगी बम्पर आवक :

Read More सांप मारने को लाठी पीट रहे, वह भी आधी अधूरी

आम जन की पहुंच के लिए फलों का राजा आम अप्रैल की शुरुआत के साथ आवक बढ़ जाएगी। अप्रैल के मध्य तक बम्पर आवक शुरू हो जाएगी। मई और जून में लगातार बढ़ती आवक से दामों में मंदी आएगी।

Read More प्रश्नकाल से शुरू होगी विधानसभा कार्यवाही, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों और बजट अनुदानों पर अहम चर्चा आज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब