प्रदेश में एएसआई के 163 प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल संरक्षित

देश में इनकी संख्या करीब 3697, राजस्थान इस मामले में 8वें पायदान पर 

प्रदेश में एएसआई के 163 प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल संरक्षित
कुछ माह पूर्व आमेर स्थित जगतशिरोमणी मंदिर सहित अन्य जगहों पर कंजर्वेशन कार्य भी करवाया गया है। 

जयपुर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से सालों पुराने प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्व का घोषित किया जाता है। देश में करीब 3697 प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल संरक्षित हैं। प्रदेश की बात करें तो यहां एएसआई की ओर से जयपुर, अलवर, दौसा, रणथम्भौर, उदयपुर, सवाई माधोपुर सहित अन्य जिलों में करीब 163 पुरातत्व स्थल, स्मारक और अवशेष संरक्षित हैं। जिसमें समय समय पर संरक्षण कार्य करवाया जाता है। कुछ माह पूर्व आमेर स्थित जगतशिरोमणी मंदिर सहित अन्य जगहों पर कंजर्वेशन कार्य भी करवाया गया है। 

इन राज्यों में संरक्षित हैं प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष : जानकारी के अनुसार देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के करीब 3697 प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्थल और अवशेष संरक्षित हैं। उत्तरप्रदेश में इनकी संख्या 743 है। तो वहीं कर्नाटक में 506, तमिलनाडु में 412, मध्यप्रदेश में 291, महाराष्ट्र में 286, गुजरात में 205, एनसीटी दिल्ली में 173, राजस्थान में 163, आंध्रप्रदेश में 135, तेलंगाना में 8, त्रिपुरा में 8, उत्तराखंड में 44, पश्चिम बंगाल में 135, केरल में 29, लद्दाख (यूटी) में 15, मणिपुर में एक, मेघालय में 8, मिजोरम में 8, नागालैंड में 4, ओडिशा में 81, पुडुचेरी (यूटी) में 7, पंजाब में 33, सिक्किम में 3, अरुणाचल प्रदेश में 3, असम में 55, बिहार में 70, छत्तीसगढ़ में 46, दमन एवं दीव (यूटी) 11, गोवा में 21, हरियाणा में 91, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू एवं कश्मीर (यूटी) में 56 एवं झारखंड में 13 स्मारक एवं पुरास्थल और अवशेष संरक्षित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प
बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले