फसल खराब पर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, मुआवजे में देरी

फसल खराब का मुद्दा सदन में उठा 

फसल खराब पर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, मुआवजे में देरी

प्रदेश के कई जिलों में अतिवृष्टि से फसल खराब का मुद्दा सदन में उठा।

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में अतिवृष्टि से फसल खराब का मुद्दा सदन में उठा। विपक्ष ने मुआवजे को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण हुई फसल खराब के मुआवजे को लेकर प्रश्न उठाते हुए विधायक चेतन पटेल ने कहा कि मेरे सवाल पर बड़ी चतुराई से गलत जवाब दिया गया है। विधायक चेतन पटेल के प्रश्न पर मंत्री ओटाराम देवासी ने जवाब दिया कि 25000 से ज्यादा हेक्टेयर में खराबा हुआ। खराब फसल की मुआवजे की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, 24,801 किसान प्रभावित हुए हैं।

पूरक प्रश्न में पटेल ने कहा कि मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, क्या सरकार की मंशा है कि क्षतिग्रस्त हुए मकान के मालिकों को भी कोई मुआवजे का प्रावधान है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी प्रश्न में नहीं मांगी गई है, लेकिन अगर कोई जानकारी मांगी जाएगी तो कलेक्टर के माध्यम से जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके मालिकों को मुआवजे का प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा। मंत्री के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि सवाल लगने के बाद 6 दिन पहले ही पोर्टल पर फसल खराबी की जानकारी दी गई इससे पहले क्यों नहीं ?

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू