प्रदेश में 2 दिन पेट्रोल पंपों की हड़ताल

डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई हैं

 प्रदेश में 2 दिन पेट्रोल पंपों की हड़ताल

साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। ऐसे में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया हैं।

जयपुर। प्रदेश में 2 दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने सुबह 6 बजे से 12 मार्च की सुबह 6 बजे तक हड़ताल की घोषणा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि सरकार लंबे समय से वैट में कटौती नहीं कर रही है। साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। ऐसे में प्रदेश के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया हैं।

राजस्थान में बढे हुए वैट की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार नुकसान हो रहा हैं। पड़ोसी राज्यों में राजस्थान के मुकाबले काफी सस्ता पेट्रोल बिक रहा हैं। हड़ताल के दौरान पंप बंद रहेंगे। 11 मार्च को दोपहर बारह बजे से स्टेच्यू सर्किल जयपुर से सचिवालय तक डीलर्स की एक मौन रैली निकाली जाएगी। हड़ताल के फैसले के बाद राजधानी में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गई।

Tags: strike

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश