राहगीर से जबरन फोन पे पर रुपए ट्रांसफर कराने और नकदी छीनने वाले 3 गिरफ्तार

11 सितम्बर को परिवादी ने रिपोर्ट दी थी

राहगीर से जबरन फोन पे पर रुपए ट्रांसफर कराने और नकदी छीनने वाले 3 गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से छीने गए सम्पूर्ण रुपए एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक व फोन बरामद किया है। 

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने रास्ते चलते राहगीर से जबरन फोन पे पर रुपए ट्रांसफर करवाने एवं रुपए छीनने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए सम्पूर्ण रुपए एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक व फोन बरामद किया है। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 11 सितम्बर को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि 9 सितम्बर को भवानी टावर रोड नम्बर-17 विश्वकर्मा के सामने एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने मुझे काम से जाते हुए रोका और जबरन गिरेबान पकड़कर जबरन फोन छीन लिया और धमकाकर अपने फोन पे पर 120 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा मेरी जेब में रखे 600 रुपए भी छीन लिए। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी राहुल (26) निवासी करणी विहार कॉलोनी बी विश्वकर्मा, सुमित (23) निवासी गुलाबबाड़ी रोड विश्वकर्मा और अर्जुन सिंह (21) निवासी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित