विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
सुनसान जगह ले जाते और मारपीट कर नकदी व जेवरात लूट लेते थे
जयपुर। सोशल मीडिया पर विदेश भेजने, अच्छी नौकरी दिलाने और कम कीमत में वाहन बेचने जैसे लुभावने ऑफर देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले गिरोह का के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले पीड़ितों को तय स्थान पर बुलाते, फिर उन्हें अपने वाहन में बैठाकर सुनसान जगह ले जाते और मारपीट कर नकदी व जेवरात लूट लेते थे। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी महिपाल सिंह (24) , राजवीर सिंह (24) मेई राजनपुरा दातारामगढ़ सीकर राजवीर सिंह (24) रवि शर्मा (21) राधाकिशनपुरा, हरमाड़ा, मनीष मीणा (23) खेड़ी मिल्क रेनवाल, इंद्र सिंह (23) नादरी प्रतापपुरा, रेनवाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को विदेश भेजने, बड़ी कंपनियों में नौकरी लगवाने, सस्ते वाहन बेचने और असली नोटों के बदले चार गुना नकली नोट देने जैसे प्रलोभन देते थे। इसके बाद लोगों को अपने बताए स्थान पर बुलाते और उनकी रेकी करते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ ही आरोपियों से जुड़े संभावित अन्य मामलों की जांच कर रही है।

Comment List