पीसीसी में मंत्री दरबार: उपभोक्ताओं से जुड़ी शिकायतों पर मंत्रियों ने दिए अफसरों को निर्देश

पीसीसी में मंत्री दरबार: उपभोक्ताओं से जुड़ी शिकायतों पर मंत्रियों ने दिए अफसरों को निर्देश
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेन्द्र यादव ने जनसुनवाई की।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेन्द्र यादव ने जनसुनवाई की। प्रदेश में अलग अलग जिलों से आए लोगों ने स्थानीय समस्याओं को मंत्रियों के सामने रखा। उपभोक्ताओं और शहरी क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं अधिक आई। पेंशन,भूमि पट्टों, सफाई व्यवस्था जैसी समस्याएं भी लेकर लोग पहुंचे। मंत्रियों ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कुछ शिकायतों में मौके से ही अफसरों को फोन पर निर्देश दिए। कुछ प्रकरण तकनीकी कारणों और लीगल विवाद के कारण थोड़े पेचीदा थे,तो मंत्रियों ने इनके निराकरण के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। मंत्रियों के सहयोग के लिए पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर, राजेन्द्र यादव,जसवंत गुर्जर आदि भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें ईरान का पलटवार : बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें
अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी हमलों के जवाब...
सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'