घर में चोर घुस आने के भ्रम में 75 वर्षीय महिला ने निगली सोने की चेन

निजी हॉस्पिटल में हुआ जटिल केस

घर में चोर घुस आने के भ्रम में 75 वर्षीय महिला ने निगली सोने की चेन
डिमेंशिया से पीड़ित 75 वर्षीय महिला को यह भ्रम हो गया कि उनके घर में चोर घुस आए हैं। इस चक्कर में उन्होंने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए उसे निगल लिया।

जयपुर। डिमेंशिया से पीड़ित 75 वर्षीय महिला को यह भ्रम हो गया कि उनके घर में चोर घुस आए हैं। इस चक्कर में उन्होंने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए उसे निगल लिया। इसके बाद जब उन्हें तेज पेट दर्द और निगलने में समस्या होने लगी तो उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में दिखाया गया जहां एक जटिल फॉरेन बॉडी रिमूवल एंडोस्कोपिक प्रोसीजर कर उनके पेट में से सोने की चेन निकाली। हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. विनायक कल्ला ने यह केस किया। 

भोजन नली और पेट में जगह-जगह हुए घाव
डॉ. विनायक कल्ला ने बताया कि चेन के भारी होने के कारण मरीज की भोजन नली और पेट में जगह जगह घाव हो गए जो अल्सर बन गए थे। ऐसे में उन्हें तेज पेट दर्द, निगलने में परेशानी जैसे लक्षण दिख रहे थे। जब हमने उनकी जांच की तो सामने आया कि सर्जरी करके चेन निकालने में जोखिम ज्यादा था, ऐसे में एंडोस्कोपी से ही चेन निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रॉथ बास्केट तकनीक से सुरक्षापूर्वक उनके पेट में से चेन निकाल ली गई। 

बच्चों या बुजुर्गों द्वारा निगलने पर प्राकृतिक रूप से निकालना हो सकता है घातक
इस दौरान डॉ. विनायक ने बताया कि बच्चों द्वारा सिक्के या छोटे खिलौने, बुजुर्गों में नकली दांत या मानसिक रोगियों द्वारा चाबियां या कुछ भी छोटी चीज निगलने के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। जागरूकता के अभाव ने ज्यादातर प्रयास यह किया जाता है कि उनसे उल्टी करवाकर ही निगली वस्तु निकाल ली जाए। जबकि ऐसा करना उनके आंतरिक अंगों के लिए बेहद घातक हो सकता है। उल्टी से प्रेशर में वस्तु के बाहर आने पर वह भोजन नली या पेट में गंभीर घाव कर सकती है। इसीलिए ऐसे मामलों में एंडोस्कोपी से ही निगली वस्तु निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश