एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स होगी गठित, कई विभागों के अधिकारी शामिल

अंतर्विभागीय मुद्दों का शीघ्र समाधान

एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स होगी गठित, कई विभागों के अधिकारी शामिल

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जुड़ी परियोजनाओं में विभागीय समन्वय बढ़ाने और लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। इस टास्क फोर्स में वन, राजस्व, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल।

जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जुड़ी परियोजनाओं में विभागीय समन्वय बढ़ाने और लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। इस टास्क फोर्स में वन, राजस्व, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल किए जाएंगे, ताकि अंतर्विभागीय मुद्दों का शीघ्र समाधान हो सके।

राज्य में एनएचएआई की 7,919 करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। वहीं, पीडब्ल्यूडी की 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कुल 35 लंबित कार्यों में से 90 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिन्हें 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शेष 8 कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। गौरतलब है कि विभाग की ऐसी 33 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 31 परियोजनाएं निर्धारित समयावधि में चल रही हैं। इसके अलावा 43 परियोजनाओं की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, जिन पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी योजनाएं तय समय में पूर्ण की जा सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान