महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ा, खुद का गला काटने से मौत 

कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया

महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़ा, खुद का गला काटने से मौत 

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि वह पिछले काफी दिनों से महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करता था।

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में सुबह युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लहूलुहान हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसे कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करते पकड़े जाने पर उसने खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

एसएचओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि जोशी मार्ग पर एक युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया है। लहूलुहान हालत में वह रोड किनारे पड़ा हुआ है। आनंद शर्मा (35) निवासी बानसूर, अलवर को घायल अवस्था में कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स के मृत घोषित करने पर उसके शव को कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि वह पिछले काफी दिनों से महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार सुबह महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ के दौरान लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस के हवाले करने की कहने पर धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल में रखवाया गया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि उसने खुद अपना गला काटा है या किसी ओर व्यक्ति ने गला रेता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर