एसबी की कार्रवाई : थाना प्रभारी और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मामला रफ- दफा करने की एवज में मांगी थी घूस

आरोपियों से पूछताछ जारी

एसबी की कार्रवाई : थाना प्रभारी और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मामला रफ- दफा करने की एवज में मांगी थी घूस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज फुलेरा जयपुर में कार्रवाई करते हुये चंद्र प्रकाश यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी,थाना फुलेरा एवं हैप्पी माथुर प्राइवेट व्यक्ति को 50 हज़ार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के भाई को साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी द्वारा अपने दलाल हैप्पी माथुर सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक द्वारा 70 हज़ार की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के राजेश सिंह उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण के सुनील कुमार सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में राजकुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्र प्रकाश यादव एवं हैप्पी माथुर को 50 हज़ार रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी दलाल हैप्पी माथुर द्वारा 20 हज़ार रिश्वत के रूप में पूर्व में ही वसूल कर लिये थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन  यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 16 अगस्त को नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दौराई...
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद