मदन दिलावर ने अमृत पर्यावरण महोत्सव तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

एक मनरेगा कर्मी को लगाया जाए

मदन दिलावर ने अमृत पर्यावरण महोत्सव तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

सभी को वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य आवंटित कर प्रत्येक 200 पौधों की देखरेख के लिए एक मनरेगा कर्मी को लगाया जाए। 

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान के तहत आठ अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषदों के सीईओ से कहा कि वृक्षारोपण की जागरूकता के लिए एक जनजागरण अभियान चलाया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी, मशाल जुलूस व अन्य नवाचार किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी को वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य आवंटित कर प्रत्येक 200 पौधों की देखरेख के लिए एक मनरेगा कर्मी को लगाया जाए। 

वृक्षारोपण से संबंधित आमजन को जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाए। पौधों की मॉनिटरिंग के लिए राज जियो ट्री-एप भी बनाया गया है। इसमें आम नागरिक अपने लगाए गए पौधे की फोटो और अन्य जानकारी भी अपलोड कर सकता है। अपलोड करने के बाद ऐप के माध्यम से सेल्फी सहित अपना प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त कर सकता है। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वृक्षारोपण के तहत विदेशी बबूल को हटाकर देशी पौधे लगाए जाएं। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प