अदिति भटनागर बनीं मिस ग्लोब इंडिया, मैना चौधरी को मिला मिस प्लैनेट इंडिया का ताज

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

अदिति भटनागर बनीं मिस ग्लोब इंडिया, मैना चौधरी को मिला मिस प्लैनेट इंडिया का ताज
जयपुर के अनंत महल में आयोजित मिस फ्यूजन इंडिया के ग्रैंड फिनाले में विजेताओं की घोषणा की गई। अदिति भटनागर ने 'द मिस ग्लोब इंडिया' का खिताब जीता, जबकि मैना चौधरी ने 'मिस प्लैनेट इंडिया' और खुशबु यादव ने 'मिस ओशियन इंडिया' का ताज अपने नाम किया। सभी चयनित विजेताएं अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जयपुर। जयपुर स्थित अनंत महल में शनिवार को फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस फ्यूजन इंडिया के ग्रैंड फिनाले में विजेताओं की घोषणा की। द मिस ग्लोब इंडिया का खिताब अदिति भटनागर ने जीता, जबकि निहारिका राठौर फर्स्ट रनर अप रहीं। मिस प्लैनेट इंडिया का ताज मैना चौधरी ने अपने नाम किया और जानवी यादव रनर अप रहीं। वहीं मिस ओशियन इंडिया का खिताब खुशबु यादव ने जीता, जबकि दिव्यांशी जांगिड़ फर्स्ट रनर अप रहीं। इसके अलावा मिस फ्यूजन इंडिया का ताज अंशु चौधरी ने जीता, फर्स्ट रनर अप रूबी वलंद और सेकंड रनर अप पारुल सक्सैना रहीं।

आयोजक एवं फ्यूजन ग्रुप के डायरेक्टर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि देशभर से आईं प्रतिभागियों ने तीन राउंड में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स निवारा कॉलेज द्वारा डिजाइन किए परिधानों में ओपनिंग एक्ट के साथ फिनाले की शुरुआत हुई। जूरी पैनल में जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया 2025, लॉरा हडसन मिस ओशियन वर्ल्ड 2023 दिव्या राव मिस प्लैनेट इंडिया 2024, प्रियन सैन मिस अर्थ इंडिया 2023 और मुकेश मिश्रा शामिल रहे। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि चयनित विजेताएं अब अंतरराष्टÑीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन